
हल्द्वानी : रेलवे ने ग्रीष्म काल में पर्यटक सीजन के मद्देनजर कुमाऊँ को एक और ट्रेन की सौगात दी है। नई ट्रेन काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलेगी।
काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के बीच चलने वाली सुपरफास्ट ट्रेन से मुंबई के अलावा मध्य प्रदेश, और राजस्थान से कुमाऊँ आने- जाने वाले पर्यटकों के साथ ही उत्तराखंड के प्रवासियों को भी फायदा मिलेगा। पर्यटन सीजन के दौरान यह ट्रेन 16 फेरों के साथ काठगोदाम व मुंबई सेंट्रल के मध्य जून माह तक चलाई जाएगी।
रेलवे प्रशासन के मुताबिक गाड़ी संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल से काठगोदाम के लिए और गाड़ी संख्या 09076 काठगोदाम से मुंबई सेंट्रल के लिए चलेगी।
ट्रेन की समय सारिणी निम्नवत है –
ट्रेन संख्या 09075 मुंबई सेंट्रल से
मार्च महीने में 12, 19, और 26 मार्च को व अप्रैल महीने में 2,9,16,23 और 30 को संचालित होगी। मई महीने में 7, 14, 21, 28 तारीख, जून महीने में 4,11, 18 और 25 जून को संचालित की जाएगी।
काठगोदाम से इस ट्रेन का संचालन 09076 के रूप में मार्च माह में 13, 20 और 27 मार्च के अलावा अप्रैल में 3, 10, 17 और 24 अप्रैल को मई में 1, 8, 15, 22 मई तथा 29 मई को संचालित की जाएगी। जून में यह ट्रेन 5, 12,19 तथा 26 जून को संचालित होगी।
यह ट्रेन 09075 मुंबई सेंट्रल से सुबह 11 बजे प्रस्थान करेगी, जो वापी, वलसाड, उधना होते हुए दोपहर 4:38 पर वडोदरा रात्रि 8:25 पर रतलाम तथा मध्य रात्रि 2:40 पर गंगापुर सिटी 3:15 पर हिंडौन सिटी तथा 5:05 पर भरतपुर 7:35 पर मथुरा 8:07 पर हाथरस सिटी 9: 10 पर सुबह कासगंज 9:48 पर बदायूं व सुबह 10:50 पर बरेली जंक्शन 11:05 पर बरेली सिटी 11:25 पर इज्जतनगर 12:22 पर बहेड़ी 12:40 पर किच्छा होते हुए यह ट्रेन दोपहर 1:15 पर लालकुआं से चलकर 1:50 पर हल्द्वानी होते हुए दोपहर 2:30 पर काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर पहुंचेगी।
वापसी में यह ट्रेन संख्या 09076 काठगोदाम से शाम 17:30 पर मुंबई सेंट्रल के लिए रवाना होगी। जो 17:52 पर हल्द्वानी तथा शाम 6:33 पर लाल कुआं 7 बजे किच्छा 7:30 बजे बहेड़ी 8:08 पर इज्जतनगर तथा 8:23 पर बरेली सिटी से चलकर 8:45 शाम को यह ट्रेन बरेली जंक्शन से छूटकर बदायूं,कासगंज, हाथरस, तथा मध्य रात्रि 1:15 पर मथुरा से छूटकर भरतपुर, हिंडौन सिटी, तथा सुबह 10:40 पर रतलाम, वडोदरा , उथना,वलसाड तथा शाम 6:10 पर वापी से छूटकर रात्रि 8:10 पर बोरीवली होते हुए यह ट्रेन रात्रि 8:55 पर मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।