मुंबई की जियाना भावसार को सोशल मीडिया स्टार सम्मान. जयपुर में आयोजित जूनियर मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में दिया गया यह टाइटल

जयपुर : मुंबई की जियाना भावसार को सोशल मीडिया स्टार टाइटल से सम्मानित किया गया है।

उन्हें यह सम्मान जूनियर मिस इंडिया 2026 कॉन्टेक्ट में मिला। यह कॉन्टेस्ट माय इंडिया इवेंट कंपनी की ओर से क्लार्क आमेर होटल में आयोजित किया गया था। तीन दिवसीय इस कॉन्टेस्ट में देश भर से प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।

जियाना ने गुजराती संस्कृति से परिपूर्ण पोशाक पहनकर अपनी प्रस्तुति दी। जियाना को मॉडलिंग से बेहद लगाव है। यह पहला अवसर है जबकि उन्होंने बड़े कांटेस्ट में हिस्सा लिया है।