हल्द्वानी में नारी शक्ति का सम्मान : चंदन हॉस्पिटल ने सुरक्षा बलों, बैंकिंग व स्वास्थ्य क्षेत्र की महिलाओं को किया सम्मानित

हल्द्वानी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में चंदन हॉस्पिटल में नारी शक्ति का सम्मान किया गया। इस दौरान एयर फोर्स, सुरक्षा बलों, बैंकिंग, चिकित्सा, शिक्षा, प्रशासन और सामाजिक सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं के योगदान को सम्मान देना और महिला सशक्तिकरण के संदेश कों फैलाना था ।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि दर्जाधारी राज्य मंत्री शांति मेहरा ने कहा कि आज महिलाएं अपनी मेहनत, प्रतिभा और आत्मविश्वास के दम पर हर क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रही हैं। ऐसे कार्यक्रम महिलाओं के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ाते हैं और समाज में सकारात्मक सोच को मजबूत करते हैं।

विशिष्ट अतिथि दर्जाधारी राज्य मंत्री रेनू अधिकारी ने कहा कि आज की महिलाएं आत्मनिर्भरता और नेतृत्व की मिसाल बन रही हैं। एयर फोर्स, CRPF, ITBP, बैंकिंग, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी महिला सशक्तिकरण का मजबूत उदाहरण है। उन्होंने चंदन हॉस्पिटल द्वारा ऐसे सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करने की सराहना की।

इस मौके पर मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. अल्का राय ने मुख्य अतिथि शांति मेहरा को पौधा और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. श्वेता भंडारी (ACMO) और डॉ. उषा जंगपांगी (CMS, महिला चिकित्सालय) सहित कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे, जिन्हें अस्पताल प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर चिकित्सा क्षेत्र में कार्यरत महिला डॉक्टरों, नर्सों और स्वास्थ्यकर्मियों के योगदान की भी सराहना की गई। वक्ताओं ने कहा कि डॉक्टर और नर्स दिन-रात मरीजों की सेवा में समर्पित रहती हैं और उनका योगदान समाज के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। चंदन हॉस्पिटल में कार्यरत महिला डॉक्टर और नर्सें भी सेवा भावना के साथ मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दे रही हैं।

समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आई कई महिलाओं को सम्मानित किया गया। इनमें डॉ. शाविया अरोरा (मेडिकल ऑफिसर), दिव्या त्रिपाठी (रीजनल मैनेजर), प्रियंका (सीनियर मैनेजर), ऋचा (एचआर हेड), तुलसी गर्ब्याल (मैनेजर–एयर ट्रैफिक मैनेजमेंट), दीपा (स्पेशल एजुकेटर), गीता नेगी (काउंसलर), डॉ. दीपिका (मेडिकल ऑफिसर), रजनी बाला (असिस्टेंट कमांडेंट, CRPF), अराधना श्रीवास्तव (वेलफेयर ऑफिसर), सुनीता देवी (जूनियर सेक्रेटेरिएट असिस्टेंट), कविता गोदियाल (एचआर हेड), दीपा फुलारा (कोऑर्डिनेटर), प्रीति (एजुकेशन एवं स्ट्रेस काउंसलर), पुष्पा बालमुचू, थेराली हुमत्सो, पूर्णिमा त्रिकेय (कॉन्स्टेबल), मुन्नी (इंस्पेक्टर), नीलम पंवार (साइंटिस्ट), नीतू पांडे (SSA–PA Cell), दीक्षा जोशी (DEO–PA Cell), रीना भंडारी (सीनियर एग्जीक्यूटिव), रंजना शाही (प्रिंसिपल), आरती सती (एक्टिविटीज कोऑर्डिनेटर एवं म्यूजिशियन), आशा शर्मा (फाउंडर–आशा फाउंडेशन), शुभ्रा कंडपाल (प्रोफेसर), भास्कर (ब्रांच ऑफिसर, काठगोदाम) और ज्योति प्रभा (ब्रांच ऑफिसर, हल्द्वानी) शामिल रहीं।

चंदन हॉस्पिटल के CEO डॉ. परवेज़ अहमद, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. नितीश और सीनियर जनरल मैनेजर ऑपरेशंस सत्यप्रकाश दुबे ने कहा कि चंदन हॉस्पिटल हल्द्वानी क्षेत्र में आधुनिक और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों में भी सक्रिय भूमिका निभा रहा है। अस्पताल का प्रयास है कि मरीजों को बेहतर इलाज, संवेदनशील सेवा और भरोसेमंद स्वास्थ्य सुविधाएं लगातार मिलती रहें।

कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने भी सभी अतिथियों का मन मोह लिया। अंत में चंदन हॉस्पिटल प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

सम्बंधित खबरें