
देहरादून : उत्तराखंड पुलिस के 13 निरीक्षकों/ दल नायकों को प्रोन्नति देकर पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।
उत्तराखंड पुलिस सेवा ( संशोधन ) नियमावली 2024 के अंतर्गत पुलिस विभागांतर्गत निरीक्षक ( नागरिक पुलिस / अभिसूचना) एवं दल नायक (सशस्त्र पुलिस /प्रतिसार निरीक्षक ) से उत्तराखंड प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के ‘पुलिस उपाधीक्षक, कनिष्ठ वेतनमान के प्रोन्नति कोटा के रिक्त पदों पर पदोन्नति की गई है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा 27 जनवरी 2026 को की गई संस्तुतियों पर राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। प्रदेश सरकार के गृह सचिव शैलेश बगौली ने 2 मार्च को इस सम्बन्ध में आदेश जारी कर दिए हैं।
प्रोन्नति पाने वाले निरीक्षकों में चंद्र मोहन, भावना कैन्थोला, होशियार सिंह, देवेंद्र सिंह, चंचल शर्मा, अंजना नेगी, उमेश मलिक, नदीम अतहर, राजेश साह, प्रदीप पंत ( सभी नागरिक पुलिस ) शामिल हैं।
इसके अलावा संतोष कुमार बगड़वाल निरीक्षक ( अभिसूचना ), वेद प्रकाश व संजय कुमार उप्रेती दल नायक ( सशस्त्र पुलिस / प्रतिसार निरीक्षक ) को पुलिस उपाधीक्षक बनाया गया है।








