हल्द्वानी में हांडा बैंगल्स की भव्य शुरुआत. अब लाखों का सोना हजारों में. परंपरा और भरोसे का नया ठिकाना

हल्द्वानी में अक्षय तृतीया पर शुभारंभ, 24 कैरेट गोल्ड पत्रा ज्वेलरी का आकर्षक कलेक्शन ग्राहकों को लुभा रहा

हल्द्वानी। बाज़ार सिर्फ सामान खरीदने-बेचने की जगह नहीं, बल्कि भरोसे का आईना भी होता है—जहां चमक केवल सोने की नहीं, रिश्तों की भी होती है। इसी सोच के साथ बरेली रोड स्थित अब्दुल्ला बिल्डिंग के पास हांडा बैंगल्स ज्वैलरी शोरूम ने अपनी नई शुरुआत की है।

खास बात यह है कि यहां लाखों का सोना अब हजारों में उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है।अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर शोरूम का विधिवत उद्घाटन आरडी गुप्ता, अंजली गुप्ता और राजकुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शोरूम में 24 कैरेट गोल्ड पत्रा ज्वेलरी का विशेष कलेक्शन उपलब्ध है, जिसमें हर डिजाइन में बारीकी और परंपरा की झलक देखने को मिलती है। प्रतिष्ठान स्वामी के अनुसार, यह स्टोर सिर्फ एक दुकान नहीं बल्कि परंपरा और आधुनिकता का संगम है, जहां ग्राहकों को गुणवत्ता और विश्वास दोनों मिलेंगे।

डॉ. गौरव गुप्ता ने बताया कि हांडा बैंगल्स का उद्देश्य केवल गहनों की बिक्री नहीं, बल्कि ग्राहकों के साथ लंबे समय तक विश्वास का रिश्ता कायम करना है। यदि आप गहनों में शुद्धता, डिजाइन में अलग पहचान और खरीदारी में भरोसा चाहते हैं, तो यह नया शोरूम आपके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है।

इस अवसर पर प्रमोद अग्रवाल, सुबोध कुमार मिश्रा, मनोज गुप्ता, राकेश रस्तोगी, जितेन्द्र गुप्ता और गोपाल गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबरें