
हल्द्वानी : रसोई गैस को लेकर क्षेत्र में फैल रही अफवाहों के बीच आईजी कुमाऊँ रिधिम अग्रवाल ने लोगों से संयम बनाए रखने और भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की है। उन्होंने स्पष्ट किया कि रसोई गैस की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी तरह का कोई संकट नहीं है।
आईजी ने कहा कि कुछ स्थानों पर गैस की कमी को लेकर गलत जानकारी फैल रही है, जिससे लोगों में अनावश्यक चिंता पैदा हो रही है। उन्होंने जनता से अपील की कि वे ऐसी अफवाहों पर विश्वास न करें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।
आईजी ने सभी जनपद प्रभारियों को निर्देश दिए हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निरीक्षण करें, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि यदि कहीं रसोई गैस की कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी।








