
हल्द्वानी : देश की अग्रणी प्लांटर निर्माता कंपनी ‘गार्डन्स नीड’ (Gardens Need) ने कुमाऊं क्षेत्र में अपने व्यापारिक नेटवर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से हल्द्वानी में भव्य डीलर मीट का आयोजन किया।
डीलर मीट में हल्द्वानी और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नर्सरी मालिकों, इवेंट डेकोरेटर्स और होलसेल व्यापारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान कंपनी ने अपने नए उत्पादों की श्रृंखला पेश करते हुए व्यापारिक संभावनाओं और साझेदारी को लेकर विस्तृत चर्चा की।
कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि ‘गार्डन्स नीड’ पिछले लगभग 50 वर्षों से प्रीमियम क्वालिटी के प्लास्टिक और डेकोरेटिव प्लांटर्स का निर्माण कर रही है। कंपनी ‘मेक इन इंडिया’ विजन के तहत देश में ही अत्याधुनिक तकनीक के साथ उत्पादन कर रही है। कंपनी की उत्पादन क्षमता इतनी बड़ी है कि यहां प्रतिदिन एक लाख से अधिक गमलों का निर्माण किया जाता है, जो देश के विभिन्न राज्यों में भेजे जाते हैं।
इस मौके पर कंपनी ने अपना नया ‘2026 लग्जरी और कमर्शियल कलेक्शन’ भी प्रस्तुत किया। इस कलेक्शन में शामिल प्लांटर्स की खासियत यह है कि वे 100 प्रतिशत अनब्रेकेबल हैं, यानी गिरने या टकराने पर इनके टूटने की संभावना नहीं रहती। ये प्लांटर्स हल्के वजन के हैं, जिससे इन्हें आसानी से उठाकर कहीं भी सजाया जा सकता है। आधुनिक डिजाइन और आकर्षक रंगों के कारण ये प्लांटर्स नर्सरी, घरों के साथ-साथ इवेंट डेकोरेशन के लिए भी उपयुक्त माने जा रहे हैं।
कंपनी के प्रबंध निदेशक गौतम मल्होत्रा ने कहा कि उत्तराखंड, विशेष रूप से कुमाऊं क्षेत्र, कंपनी के लिए एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक बाजार है। उन्होंने कहा कि कंपनी की सफलता में डीलर्स की भूमिका सबसे अहम है और इस प्रकार की डीलर मीट का उद्देश्य केवल नए उत्पादों का प्रदर्शन करना ही नहीं, बल्कि अपने व्यापारिक सहयोगियों के साथ मजबूत और दीर्घकालिक संबंध स्थापित करना भी है।
कंपनी के जनरल मैनेजर विजय वीर सिंह ने डीलर्स के लिए नई योजनाओं और प्रोत्साहन स्कीम्स की घोषणा की, जिससे स्थानीय व्यापारियों को बेहतर लाभ मिलने की संभावना जताई गई।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले डीलर्स को मुख्य अतिथि श्रीश पाठक द्वारा सम्मानित किया गया। स्थानीय डिस्ट्रीब्यूटर ऋषभ पाठक, मैसर्स प्रिया एंटरप्राइजेज के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का समापन सभी प्रतिभागियों को आकर्षक उपहार वितरण हुआ।








