Reliance jewellery showroom robbery update : गैंग को वाहन उपलब्ध कराने वाला गिरफ्तार.अन्य अभियुक्तों की तलाश में दबिशें

देहरादून : दून पुलिस ने रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में डकैती डालने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथी के साथ मिलकर एक कार लूटकर और दो बाइक चुराकर गैंग के लिए इंतजाम किया था।

दून पुलिस ने मुख्य अभियुक्त अभिषेक कुमार से पूछताछ के बाद अकबर पुत्र जाहिद निवासी फैयाज नगर (अमरोहा) को गिरफ्तार किया है। अकबर ने अपने साथी के साथ मिलकर गैंग के लिए एक कार और दो बाइक का इंतजाम किया था। जिसका प्रयोग वारदात में किया गया।

पुलिस के मुताबिक अकबर पूर्व में राजस्थान में कुरकुरे की टूयम ( TOOYUMM ) कंपनी में स्टोर कीपर का काम करता था । जहां उसके साथ अलीगढ निवासी सुमित भी काम करता था। इस बीच अकबर ने सुमती नाम की लड़की से प्रेम विवाह कर इलाहाबाद हाईकोर्ट में शादी कर ली। बाद में सुमति की मां ने अकबर खिलाफ 376/307 भादवि का मुकदमा भिवाडी राजस्थान में लिखवाया था। जिसमें अकबर के साथ सुमित, राजस्थान निवाड़ी अकरम और मुकेश भी जेल गए थे। ये सभी लोग 8 महीने राजस्थान की किशनगढ़ जेल में रहे थे।

जेल से छूटने के बाद अभियुक्त अकबर की पहचान सुजीत नाम के एक व्यक्ति से हुई। सुजीत ने उसे किसी घटना के लिए 02 बाइक तथा एक कार की व्यवस्था करने को कहा तथा उसके एवज में अच्छी धनराशि मिलने की बात कही। अकबर द्वारा अपने साथी सुमित के साथ मिलकर इसकी रणनीति बनाई।

योजना के मुताबिक अकबर और सुमित ने खन्दौली, आगरा से जून 2023 में कार आर्टिगा (UP16GT-7597) सफेद रंग की एक व्यक्ति से लूट ली। इसके बाद कार पर फर्जी नं0 (CH 01AH- 4177) की नम्बर प्लेट लगाकर बिजनौर में एक सुरक्षित जगह पर खड़ा कर दिया। जिसको बीच-बीच में सुमित यूज भी करता रहता रहा।

बाद में इन्होंने सितम्बर 2023 में नीले रंग की अपाचे बाइक (यूपी72ए0जेड0-8285 ) आईएमटी मानेसर गेट के पास से तथा (HR 26 DA-7730) काली अपाचे बाइक स्टार मॉल गुडगाव से चुरा ली। फिर बिन पर फर्जी नंबर प्लेट क्रमश: (यूपी15सी0ए0-9683 ) व (यूपी 71वाई-1860) लगा दी। दोनो बाईक लेकर अकबर और सुमित राजस्थान चले गए।

अकबर ने 31 अक्टूबर को नीले रंग की अपाचे सहारनपुर में , 06 नवम्बर को आर्टिगा कार बिजनौर में तथा 07 नवम्बर को काली अपाचे बाइक को आईएसबीटी देहरादून मे सुजित द्वारा बताए गए व्यक्तियो को सौप दी। इसके एवज में सुजीत ने अकबर को 27000/- रू नगद दिए। जिसमें से 5000/- हजार रुपए सुमित को दिए गए। अकबर ने एक वाहन अभिषेक उर्फ गांधी को सौंपा था।

मालूम हो कि धनतेरस से पहले दिन राजपुर रोड स्थित रिलायंस ज्वेलरी शोरूम में डकैती पड़ी थी। जिसमें करीब 14करोड़ की ज्वेलरी लूटी गई थी। इस वारदात को बिहार के सुबोध सिंह उर्फ छोटे सिंह गैंग ने अंजाम दिया था। बिहार जेल में बंद सुबोध ने अपने गैंग से इस वारदात को कराया था। मुख्य अभियुक्त अभिषेक कुमार समेत कई आरोपी अभी तक पकड़े जा चुके हैं,लेकिन रिकवरी नहीं हुई है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *