Chamoli Avalanche Update : देश के पहले गांव माणा में बर्फ में फंसे 49 मजदूरों को सुरक्षित निकाला. एक घायल श्रमिक की मौत. शेष पांच मजदूरों की तलाश जारी

चमोली : हिमस्खलन की चपेट में आए माणा में रेसक्यू अभियान युद्ध स्तर पर जारी है। बर्फ में फंसे 49 मजदूरों को सकुशल बचा लिया गया है। एक मजदूर की मौत हो गई।

हिमस्खलन बचाव अभियान अभी जारी है। सड़कें अवरुद्ध होने से छह हेलिकॉप्टरों को लोगों को निकालने के लिए तैनात किया गया है। लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव पीआरओ डिफेंस देहरादून ने बताया कि अभी तक 49 में से 23 मजदूरों को जोशीमठ पहुंचाया जा चुका है। दुर्भाग्य से, एक घायल व्यक्ति की मौत की पुष्टि हुई है और एक की हालत गंभीर है। घायलों को निकालने के लिए प्राथमिकता दी जा रही है।

आइटीबीपी के जवान माणा में रेस्क्यू कर रहे हैं। चार घायलों को एम्स लाए जाने संभावना है, जिसके चलते एम्स अलर्ट मोड पर है। चमोली में रेसक्यू कार्य का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। चार घंटे में दूसरी बार मुख्यमंत्री ने आपदा परिचालन केंद्र का दौरा किया है । मुख्यमंत्री लगातार अपडेट ले रहे हैं। कहा कि हम प्रभावित परिवारों के साथ खड़े हैं।

सम्बंधित खबरें