Haldwani Double Murder : हल्द्वानी में डबल मर्डर से सनसनी. गल्ला मंडी में मिले युवक -युवती के शव. दोनों के सिर पत्थर से कुचले

हल्द्वानी : हल्द्वानी में युवक – युवती की पत्थरों से कुचलकर वेरहमी से हत्या कर दी गईं। गल्ला मंडी में हुए इस दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गईं है।

गल्ला मंडी में गुरुवार सुबह युवक -युवती के शव मिलने की सूचना से ह्ड़कंप मच गया। दोनों के शव गल्ला मंडी में पीछे की तरफ गोदामों के पास मिले हैं। दोनों के सिर को पत्थर से बेरहमी से कुचला गया है।

सुबह मंडी में काम पर पहुंचे मजदूरों ने एक युवक और युवती को लहूलुहान हालत में पड़े देखा। इस सूचना पर कोतवाल विजय मेहता मंडी चौकी पुलिस के साथ मौके पर पहुँचे। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया। घटना की जानकारी होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गईं।

दोनों शवो की शिनाख्त नहीं हो सकी हैं। उनकी उम्र 24-25 के आसपास बताई जा रही है।युवक की जेब से मिले पर्स में दो आईडी मिली हैं। ये चम्पावत और अल्मोड़ा की हैं युवती के पास से मिली आईडी में पता नैनीताल का हैं। घटना स्थल सील कर दिया गया है।

दोनों शवों को मोर्चेरी में रखवा दिया गया है। पुलिस टीमें जाँच में जुट गईं हैं। आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। घटना देर रात्रि की मानी जा रही है। रात के वक़्त मंडी परिसर में रहने वाले लोगों से पूछताछ की जा रही है।

सम्बंधित खबरें