वन निगम अध्यक्ष कैलाश चंद्र गहतोड़ी का निधन. देहरादून के हॉस्पिटल में ली आखिरी सांस

हल्द्वानी : वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का शुक्रवार की सुबह निधन हो गया। वह काफी समय से कैसर से पीड़ित थे।

कैलाश गहतोड़ी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। पिछले दिनों इलाज के लिए वह विदेश भी गए थे।देहरादून के अस्पताल में हुआ उनका निधन। गहतोड़ी का परिवार काशीपुर में रहता है। देर शाम तक शव को काशीपुर लाया सकता है।

कैलाश गहतोड़ी 2022 में चम्पावत से विधायक चुने गए थे। बाद में उन्होंने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए विधानसभा की सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया था। इसके बाद उन्हें वन विकास निगम का अध्यक्ष बनाया गया। मुख्यमंत्री धामी समेत तमाम नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *