उत्तराखंड: चमोली के हितेश ने दूसरी बार जीता खारदुंगला चैलेंज’

देहरादून: चमोली के रहने वाले हितेश ने वर्ल्ड हाईएस्ट हिमालयन खारदुंगला चैलेंज को दूसरी बार जीता है। उन्होंने दुनिया की सबसे ऊंची अल्ट्रा मैराथन रेस खारदुंगला को 10 घंटे 40 मिनट में पूरा किया है।चमोली जिले के दूरस्थ क्षेत्र देवाल के देवस्थली गांव के हितेश ने लगातार दूसरे साल भी दुनिया की सबसे ऊंची अल्ट्रा मैराथन रेस खारदुंगला 10 घंटे 40 मिनट में पूरी कर ली, जबकि अन्य प्रतिभागियों को 12 से 13 घंटे लगे।

दौड़ सुबह तीन बजे शुरू हुई, us समय तापमान एक डिग्री था। जैसे-जैसे धावक ऊपर चढ़ाई पर चढ़ते गए तापमान शून्य से भी नीचे गिरता रहा। हितेश बताते हैं कि इतनी ऊंचाई में सांस लेने में बहुत दिक्कत हुई, क्योंकि वहां ऑक्सीजन लेवल बहुत कम था। जिससे कई प्रतिभागी दौड़ पूरी न कर सके।

हितेश कुनियाल इवान टेक्नोलॉजी देहरादून में कार्यरत हैं, वह धावक होने के साथ साथ समाजसेवी भी हैं। उनका ‘द पीपल्स ग्रुप’ विभिन्न सामाजिक कार्यों जैसे पशु चिकित्सा, पौधरोपण, स्वच्छता अभियान, गरीब बच्चों की शिक्षा एवं पहाड़ के विद्यालयों में पुस्तकालय पर काम कर रहा है।

सम्बंधित खबरें