Haldwani Violence : बनभूलपुरा हिंसा में पांच और दंगाई गिरफ्तार. मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके बेटे के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी

हल्द्वानी : बनभूलपुरा हिंसा में पांच और दंगाई गिरफ्तार किए गए हैं। अब तक 42 लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इधर, हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक व उसके बेटे के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

आठ फरवरी को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों ने टीम पर हमला कर दिया था। जमकर हुई पत्थर बाजी, आगजनी और गोलीबारी में बड़ी संख्या में पुलिस, नगर निगम, मीडिया कर्मी घायल हुए थे। छह लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर पूर्व में 37 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस भी बरामद किए गए। इसी कड़ी में पुलिस ने आज 05 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया। अब तक पुलिस कार्यवाही में कुल 42 उपद्रवियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

– अभियुक्तगण –
1- मौहम्मद इस्तकार उर्फ जब्बा पुत्र मौहम्मद अल्ताफ निवासी लाईन नं0-08, बिलाली मस्जिद के पीछे वाली गली, बनभूलपुरा, उम्र-22 वर्ष।
2- शरीफ उर्फ पाचा पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी लाईन नं0-12, न्यू ऐरा स्कूल के पास, बनभूलपुरा उम्र-29 वर्ष।
3- आदी खान पुत्र परवेज खान निवासी किदवई नगर, बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष।
4- मौहम्मद आसिफ पुत्र मौहम्मद युसुफ निवासी सफदर का बगीचा, बनभूलपुरा, उम्र-30 वर्ष।
5- हुकुम रजा पुत्र वाहिद रजा खान निवासी लाईन नं0-08, हाल निवासी-वारसी कॉलोनी जवाहरनगर, उम्र-33 वर्ष।

इधर, बनभूलपुरा हिंसा के मुख्य आरोपी अब्दुल मलिक और उसके लड़के अब्दुल मोइद के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी किया गया है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *