Reliance jewellery showroom robbery update : बिहार में दून पुलिस ने गैंग के तीन मददगार गिरफ्तार किए. गैंग के लिए करते थे फंड का इंतजाम

रिलायंस ज्वैलरी शोरूम लूट प्रकरण में दून पुलिस की बिहार में फिर बड़ी कार्रवाई. मुख्य अभियुक्त अभिषेक से पूछताछ के आधार पर तीन मददगार दबोचे. गिरफ्तार अभियुक्त घटना के पूर्व गैंग के लिए करते थे फंड की व्यवस्था. हवाला तथा फोन के माध्यम से करते थे गैंग के लिए पेमेंट. मुख्य अभियुक्त समेत चारों आरोपी बिहार से ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाए जा रहे

देहरादून : दून पुलिस ने रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती डालने वाले मुख्य अभियुक्त के बाद अब गैंग के तीन मददगारों को बिहार में गिरफ्तार किया है। ये गैंग के लिए फंड और उन्हें संरक्षण देने का काम करते थे। मुख्य अभियुक्त अभिषेक समेत चारों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर देहरादून लाया जा रहा है।

धनतेरस से पहले दिन रिलायंस ज्वैलरी शोरूम में डकैती पड़ी थी। जिसमें 14करोड़ से अधिक की ज्वैलरी लूटी गई थी। दून पुलिस ने 22 नवंबर की रात में बिहार के मुजफ्फरपुर में राजेपुर इलाके में दबिश देकर मुख्य अभियुक्त अखिलेश उर्फ अभिषेक उर्फ गांधी को गिरफ्तार किया था। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने आशीष कुमार, कुंदन कुमार व मोहम्मद आदिल को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार तीनों अभियुक्त गैंग के लिए फंड जुटाने के साथ ही संरक्षण देते थे। पुलिस के मुताबिक किसी भी घटना को अंजाम देने से पूर्व गैंग के सरगना सुबोध सिंह उर्फ छोटे सिंह द्वारा जेल (बिहार जेल में बंद) से अभियुक्त मोहम्मद आदिल के पास अन्य गुर्गों के माध्यम से पैसे भिजवाए जाते थे। मोहम्मद आदिल द्वारा कुंदन व अपने अन्य साथियों को उक्त पैसा नगद दिया जाता था। ये लोग उक्त पैसों को हवाला व मोबाइल के माध्यम से घटना में शामिल अभियुक्तों तक पहुंचाते थे।

देहरादून में हुई घटना के बाद अभियुक्त कुंदन ने मुख्य अभियुक्त अभिषेक को 12 नवंबर को 01 लाख रु कैश दिया था। अभियुक्त आशीष द्वारा मुख्य अभियुक्त अभिषेक को घटना के बाद अपने घर में आश्रय दिया गया था। तीनों अभियुक्तों को पुलिस द्वारा आज बिहार में न्यायालय के समक्ष ट्रांजिट रिमांड हेतु पेश किया गया। ट्रांजिट रिमांड के बाद चारों अभियुक्तों को देहरादून लाया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त

1- कुन्दन कुमार (27) पुत्र कामेश्वर प्रसाद निवासी – विसम्भरापुर पोस्ट – मधुबनी, थाना साहेबगज, जिला मुज्जफरपुर

2- मोहम्मद आदिल खान (29)पुत्र स्व0 मतलूब असगर निo – मौहल्ला मिल्लट नगर स्टार computer Intitute के सामने फुलवारी शरीफ थाना फुलवारी शरीफ, पटना

3- आशीष कुमार (23) पुत्र सुनील सिंह निवासी बल्थी नरसिंह, थाना साहेबगंज, जिला मुजफ्फरपुर

सम्बंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *