Haldwani Violence : तीन नामजद आरोपियों समेत 14 लोग गिरफ्तार, पैट्रोल बम एवं लूटी गई मैगजीन भी बरामद. अब तक 58 दंगाई शिकंजे में

हल्द्वानी : बनभूलपुरा हिंसा में नामजद तीन आरोपियों समेत 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। नामजद तीनों आरोपियों की कुर्की हो चुकी है। उनके कब्जे से पेट्रोल बम और लूटी गई मैगजीन भी बरामद की गई है।

बनभूलपुरा क्षेत्र में 8 फरवरी को अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की गई थी। जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस, निगम और मीडिया कर्मी घायल हुए थे। पांच लोगों की गोली लगने से मौत हो गई।

एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि अभी तक 58 उपद्रवियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के आसपास के CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर उपद्रवियों को पकड़ा जा रहा है।

आज तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें शकील अन्सारी पुत्र जमील अहमद,मौक़ीन सैफी पुत्र नईम सैफी, जियाउल रहमान पुत्र अख़लाक़ हुसैन शामिल हैं।

दो आरोपियों शारिक सिद्दिकी पुत्र फिदा हुसैन और मौहम्मद दानिश पुत्र मौहम्मद नईम को भी गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से घटना में पीएसी के जवान से उसकी रायफल छीनने के प्रयास करने के दौरान लूटी गई सरकारी मैगजीन बरामद हुई।

नई बस्ती निवासी मौहम्मद फैजान पुत्र अनीश अहमद के घर से चार पेट्रोल बम बरामद किए गए। घटना में पेट्रोल बम का इस्तेमाल किया गया था। एक आरोपी शहजाद उर्फ़ छोटा पुत्र मोहम्मद अशफाक को भी गिरफ्तार किया गया। फैजान और शहजाद ने पेट्रोल डालकर मुखानी थाने की गाड़ी को आग लगाई थी।

इसके अतिरिक्त गिरफ्तार आरोपियों में सलीम मिकरानी पुत्र मौहम्मदआशिफ, अब्दुल रहमान पुत्र अब्दुल सलाम उर्फ हालिपुरा, मो0 इमरान पुत्र अनीश, हैदर पुत्र मो0 उमर, जावेद उर्फ फिसड्डू पुत्र अब्दुल रईम, गुड्डू वारसी उर्फ टीन पुत्र नसीम अहमद, फहद पुत्र शफीक मिंया शामिल हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *