Dehradun White Collar Criminals: विदेश में निवेश कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार

थाईलैंड में प्रॉपर्टी, रेस्टोरेन्ट आदि व्यवसायों में निवेश करने के नाम पर की थी 3 करोड़ 38 लाख ₹ की धोखाधड़ी. गिरोह के एक और सदस्य को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार. गैंग के विरुद्ध कई राज्यों में हैं मुकदमे

देहरादून : थाईलैंड में प्रॉपर्टी, रेस्टोरेंट में निवेश कराने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। गिरोह ने 3 करोड़ 38 लाख की धोखाधड़ी की थी।

पुलिस के अनुसार रमेश मनोचा की ओर से 24 अगस्त को थाना डालनवाला में मुकदमा दर्ज कराया गया था। मुकदमे में अनिल उपाध्याय, विजय उपाध्याय, राजीव कुमार, सोनिया पत्नी राजीव कुमार आदि को नामजद कराया गया था। रिपोर्ट में उक्त अभियुक्तों पर थाईलैंड में प्रॉपर्टी व अन्य व्यवसायों में निवेश के नाम पर रमेश मनोचा पर 3 करोड 38 लाख रु की धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था।

जांच के दौरान पता चला कि नामजद अभियुक्त संगठित गैंग बनाकर लोगों से धोखाधडी करते हैं। एसएसपी अजय सिंह ने अभियुक्तों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए थे। इस पर डालनवाला थाना पुलिस ने नामजद दो अभियुक्तों राजीव कुमार पुत्र सोमप्रकाश, सोनिया पत्नी राजीव कुमार को गिरफ्तार कर लिया था।मुख्य अभियुक्त विजय उपाध्याय को भी गिरफ्तार किया गया।

इधर पुलिस ने फरार चल रहे नामजद आरोपी अनिल उपाध्याय पुत्र ओमप्रकाश को बीते दिवस देहरादून में आर्यनगर डालनवाला स्थित उसके घर से दबोच लिया। अनिल ने बताया कि उसने अपने भाई विजय उपाध्याय, साथी राजीव कुमार व अन्य रिश्तेदारों के साथ मिलकर अलग-अलग राज्यों में कम्पनियां खोली थीं। इन कंपनियों के माध्यम से वह अपने साथियों के साथ मिलकर लोगो को भारत तथा विदेश में प्रॉपर्टी, रेस्टोरेंट व अन्य व्यवसायों में निवेश करने के लिए प्रेरित कर उनके साथ धोखाधड़ी करते थे।

अनिल ने बताया कि अपनी पहचान छिपाने के लिए उसने अपना तथा अपने परिजनों का नाम बदलकर अलग-अलग पासपोर्ट व आधार कार्ड बना रखे थे। वह विदेश भागने की फिराक में था।

Dehradun White Collar Crime : थाईलैंड में निवेश कराने की आड़ में करोड़ों रुपए हड़पने वाले गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार. दून पुलिस ने दोनों को हरियाणा से दबोचा

सम्बंधित खबरें