Drugs free Devbhumi Miission : बीडीसी सदस्य ढाई किलो चरस के साथ गिरफ्तार. एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स ने देवीधुरा में दबोचा

हल्द्वानी। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स Drugs free Devbhumi Miission की अवधारणा को स्थापित करने में जुटी है। एएनटीएफ ने अब एक बीडीसी सदस्य को ढ़ाई किलो चरस के साथ देवीधुरा से गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ के एसएसपीआयुष अग्रवाल ने ड्रग्स तस्करों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दे रखे हैं। इसी क्रम में सीओ एसटीएफ कुमाऊं सुमित पांडे एवं प्रभारी निरीक्षक एएनटीएफ पावन स्वरुप के नेतृत्व में टीम ने बीती रात्रि देवीधुरा (चंपावत) में छापा मारा। टीम ने डिग्री कॉलेज के पास से एक व्यक्ति को ड्रग्स तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया। उसके पास से 2 किलो 479 ग्राम चरस बरामद की गई।

एएनटीएफ के मुताबिक पकड़ा गया आरोपी नैनीताल जिले के खानस्यू थाना क्षेत्र के ग्राम सुरंग निवाड़ी राजेंद्र सिंह बोरा उर्फ राजू पुत्र किशन सिंह बोरा (35) है। राजेंद्र कई सालों से उत्तराखंड में चरस की सप्लाई कर रहा था। अभियुक्त ने बताया कि देवीधुरा में उसकी ससुराल है। वह अपने ससुराल में ही भांग की खेती करता है। वहीं से चरस उत्तराखंड के मैदानी क्षेत्र में बेचता है।

बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 12 लाख रुपए आंकी गई है। अभियुक्त राजेंद्र बोरा पूर्व में      ओखलकांडा (नैनीताल )ब्लॉक में सुरंग से क्षेत्र पंचायत सदस्य रह चुका है। वह लंबे वक्त से चरस की तस्करी में लिप्त था। वह एएनटीएफ के रडार पर था। तस्कर को दबोचने वाली टीम में उप निरीक्षक विपिन जोशी, एएसआई जगबीर शरण, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र कुमार,अमरजीत सिंह और इसरार अहमद शामिल रहे।

एएनटीएफ वर्ष 2023 में अब तक 27 किलो 412 ग्राम चरस बरामद कर 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चुकी है। इसके अलावा 7 किलो 915 ग्राम अफीम बरामद कर 04 अभियुक्तों को पकड़ा है। जबकि 1 किलो 391 ग्राम स्मैक के साथ पांच अभियुक्तों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई की गई है।

सम्बंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *