Nainital : कालाढूंगी में आपसी रंजिश में फायरिंग. तीन आरोपी गिरफ्तार. दो पिस्टल, तमंचा और कारतूस बरामद

हल्द्वानी : नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में आपसी रंजिश के चलते हुई फायरिंग के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से दो अवैध पिस्टल, एक .22 बोर तमंचा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।

14 फरवरी को हुई थी घटना

बीती 14 फरवरी की रात बैलपड़ाव पुलिस चौकी क्षेत्र में हल्द्वानी रोड पर बैलपोखरा गांव जाने वाले तिराहे के पास कुछ लोगों के बीच विवाद हुआ था। इसी बीच एक पक्ष द्वारा फायरिंग की गईं। सूचना मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर वीडियोग्राफी कराई और मौके से कारतूस के खोखे बरामद किए।

मामले में दर्ज हुआ नामजद मुकदमा

16 फरवरी को ग्राम बच्चीनगर निवासी बलजीत कौर पत्नी लवप्रीत सिंह ने रंजीत सिंह, मनदीप सिंह उर्फ मंगा, गुरप्रीत सिंह उर्फ गोप्पी और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया।

गड़प्पू से दबोचे गए आरोपी

प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस ने गडप्पू बैरियर के पास से गुरप्रीत सिंह, रंजीत सिंह और मनदीप सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के न्यायालय से भी गैर – जमानती वारंट जारी किए गए थे।

पुरानी रंजिश में की थी फायरिंग

पुलिस के अनुसार वादिनी के पति लवप्रीत सिंह के मित्र हरभजन की रंजीत सिंह से पुरानी रंजिश चल रही थी। घटना की रात हरभजन ने आरोपियों को मौके पर बुलाया था। आरोप है कि वहां पहुंचकर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी।

बरामदगी का विवरण

गुरप्रीत सिंह से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस, रंजीत सिंह से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस तथा मनदीप सिंह से एक .22 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार आरोपी रंजीत सिंह के खिलाफ पूर्व में भी मारपीट का मुकदमा दर्ज है।

सम्बंधित खबरें