
हल्द्वानी। रुद्राक्ष बैंक्वेट हॉल में रविवार को “संवाद से सम्मान तक” कार्यक्रम आयोजित किया गया। उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री शंकर कोरंगा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में शहर के व्यापारी, चिकित्सक, अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता, धार्मिक एवं आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि, महिलाएं, युवा और समाज के विभिन्न वर्गों के लोग शामिल हुए।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न वर्गों के बीच आपसी संवाद को बढ़ावा देना, सामाजिक सहभागिता को मजबूत करना और एक-दूसरे के प्रति सम्मान व सद्भाव की भावना को सुदृढ़ करना रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने अपने विचार साझा करते हुए सामाजिक एकजुटता और सकारात्मक संवाद की आवश्यकता पर जोर दिया।

वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज को मजबूत बनाने के लिए संवाद और परस्पर सम्मान बेहद जरूरी है। संवाद से रिश्ते मजबूत होते हैं, जबकि सम्मान की भावना समाज को आगे बढ़ाने का काम करती है। ऐसे आयोजन विभिन्न वर्गों को एक-दूसरे के करीब लाने और सामाजिक समरसता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
कार्यक्रम में कथा वाचक व्यास पुष्कर भट्ट, पर्यावरण प्रेमी मदन बिष्ट, डॉ. जेएस. खुराना, सत्येंद्र सम्मी, डॉ. प्रदीप पांडेय, डॉ. दीपक पवार, भूपेंद्र पांगती, कैलाश जोशी, अधिवक्ता दुष्यंत मैनाली, बीना तिवारी, मौलाना मो. मुकीम, जगमीत सिंह, गुरु सिंह सभा अध्यक्ष अमरजीत सिंह आनंद, राकेश गुप्ता, अधिवक्ता प्रकाश कांडपाल, व्यापारी नेता विपिन गुप्ता, डॉ. लीला कुंवर, सरपंच अमरदीप, भारत चौधरी, सुरेश लाला, शांति जीना, लता बोरा, योगिता बनोला, पार्षद नेहा अधिकारी, ह्रदेश कुमार, नदीम सैफी, ध्रुव कश्यप, डेविड, प्रेम सिंह पाती, प्रेम बेलवाल, राधा आर्या, जानकी पोखरिया, महेश जोशी, जगमीत मिती, संटी भाई, प्रमोद कुमार भट्ट, मनीष वर्मा समेत अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन आवेश गर्ग ने किया। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं के साथ बुजुर्गों और महिलाओं ने भी सहभागिता की। सभी वर्गों की भागीदारी ने “संवाद से सम्मान तक” कार्यक्रम को विशेष बना दिया।








