Kumaon : टनकपुर में नशे का ‘काला कारोबार’! STF का शिकंजा, 25 लाख की MDMA के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

244.06 ग्राम ‘पार्टी ड्रग’ बरामद, रुद्रपुर से जुड़े तार, 2026 में उत्तराखंड में MDMA की सबसे बड़ी बरामदगी

टनकपुर। STF की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कुमाऊं यूनिट ने टनकपुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 244.06 ग्राम MDMA बरामद की है। अंतरराष्ट्रीय अवैध बाजार में इसकी कीमत करीब 25 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक साल 2026 में उत्तराखंड में MDMA की यह अब तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। आरोपियों के कब्जे से नशे की खेप के साथ मोटर साइकिल भी बरामद की गई।

इनपुट मिला और STF ने बिछा दिया जाल

‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ अभियान के तहत STF की टीम नशे के नेटवर्क पर लगातार नजर रखे हुए थी। इसी दौरान तकनीकी और मैनुअल इनपुट के जरिए नशे की तस्करी से जुड़ी अहम सूचना मिली। सूचना पुख्ता होते ही STF की कुमाऊं यूनिट और टनकपुर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की और तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

तीनों तस्कर रुद्रपुर के निवासी

गिरफ्तार आरोपियों में इमरान, आशीष और अभिषेक, सभी निवासी रुद्रपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के हैं। इनके कब्जे से 244.06 ग्राम MDMA और एक मोटरसाइकिल बरामद हुई।

STF खंगाल रही पूरी चेन

इतनी बड़ी मात्रा में MDMA बरामद होने के बाद अब STF की नजर इस खेप के पूरे नेटवर्क पर है। पुलिस आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज की गहराई से जांच कर रही है। आखिर यह खेप कहां से आई? इसे किसे सप्लाई किया जाना था? और इसके पीछे कौन-कौन से चेहरे सक्रिय हैं? इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं।

इस टीम ने किया खुलासा

STF एंटी नारकोटिक्स टीम के निरीक्षक पावन स्वरूप,टनकपुर के कोतवाल चेतन रावत के नेतृत्व में SI विपिन जोशी, SI विनोद जोशी, SI जगदीप नेगी,SI जितेंद्र बिष्ट, HC कमल कुमार, HC किशोर कुमार, HC वीरेंद्र चौहान एवं आरक्षी इसरार अहमद शामिल रहे।

सम्बंधित खबरें