Haldwani Violence : बनभूलपुरा हिंसा में छह और उपद्रवी गिरफ्तार. दो तमंचे, 6 कारतूस, 2 खोखे बरामद. अब तक 36 लोग हो चुके गिरफ्तार. 41 निरस्त लाइसेंसी शस्त्र जब्त

हल्द्वानी : बनभूलपुरा हिंसा मामले में उपद्रवियों की धरपकड़ जारी है। आज छह उपद्रवियों को गिरफ्तार किया गया। अब तक 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र में मलिक के बगीचे में आठ फरवरी को अवैध मदरसा हटाने गई टीम पर भीड़ ने हमला कर दिया था। उपद्रवियों द्वारा किए गए पथराव में बड़ी संख्या में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मी घायल हुए थे। मामले में तीन मुकदमे दर्ज हुए हैं।

उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा और एसपी सिटी हरबन्स सिंह के निर्देशन में अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस टीमों द्वारा CCTV के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी जा रही है।

पकडे गए आरोपी –
1. शोएब पुत्र बब्बू खां नि0 लाईन न0-08, बनभूलपुरा, उम्र-29 वर्ष
2. भोला उर्फ सोहेल पुत्र मौहम्मद ताहिर नि0 वार्ड नं0-24, बनभूलपुरा, उम्र-28 वर्ष।
3. समीर पाशा पुत्र शमीम पाशा नि0 वार्ड न0-15, जवाहरनगर, बनभूलपुरा, उम्र-21 वर्ष
4. जुनैद उर्फ इब्राहिम पुत्र मौहम्मद असगर उर्फ सूफी नि0 ताज मस्जिद
5. साहिल अन्सारी पुत्र मतलूब अन्सारी नि0 मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा,उम्र-19 वर्ष।
6. शहनवाज उर्फ शानू पुत्र शरफराज नि0 इन्द्रानगर ठोकर, उम्र-26 वर्ष।

इनके कब्जे से दो तमंचे, छह कारतूस और दो खोखे बरामद किए गए हैं।इसके अतिरिक्त उक्त हिंसक घटना के दृष्टिगत बनभूलपुरा क्षेत्र में कुल 120 लाईसेन्स धारकों के शस्त्र लाईसेन्स निरस्त किए जाने के आदेश के अनुपालन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 41 शस्त्र जमा कराए जा चुके हैं।

सम्बंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *