Haridwar : मंगलौर के विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन.दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में ली आखिरी सांस

हरिद्वार : हरिद्वार जिले की मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से विधायक हाजी सरवत करीम अंसारी का निधन हो गया।

दो दिन पहले उन्हे दिल्ली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दिल की बीमारी से ग्रस्त थे सरवत करीम अंसारी। दो महीने पहले हार्ट अटैक के कारण उनकी बाईपास सर्जरी हुई थी।

वर्तमान में वह मंगलौर विधानसभा क्षेत्र से बसपा के विधायक थे। वह दो बार बसपा से विधायक निर्वाचित हुए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरवत करीम अंसारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

सम्बंधित खबरें